Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET Paper Leak Case : CBI का बड़ा एक्शन, गुजरात में 7 ठिकानों पर छापेमारी

NEET Paper Leak Case : CBI का बड़ा एक्शन, गुजरात में 7 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुजरात के चार जिलों में सात स्थानों पर छापेमारी की। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा जिलों में यह छापेमारी जारी है।

झारखंड से एक पत्रकार गिरफ्तार

CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल और एक हिंदी समाचार पत्र के एक पत्रकार को जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था। उन्होंने बताया कि वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया था।

5 मई को हुई थी परीक्षा

NTA ने देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। इस साल पांच मई को कुल 571 शहर के 4,750 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 23 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें- लद्दाख में बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा, JCO समेत 5 जवान शहीद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts