व्यापार जगत

LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा; चेक करें नए रेट

महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है। आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इस महीने दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपए सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8 रुपए का इजाफा किया गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर कोलकाता में सबसे महंगा

बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है। वहीं, मुंबई में घरेलू एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपए, कोलकाता में 1029 रुपए और चेन्नई में 1018 रुपए हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए में मिलेगा।

मई में दो बार बढ़े सिलेंडर के दाम

  • इससे पहले 8 मई को घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था।
  • 7 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी हुई थी।
  • 1 मई को एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।
  • 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।
  • एक साल में घरेलू सिलेंडर के दाम 800 रुपये से 1000 के पार पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: खाना बनाना हुआ और महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, एक हजार रुपए तक पहुंच गई कीमत

महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं

उधर, लगातार बढ़ रही महंगाई से चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ये बात इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कही। इसके मुताबिक, पूरे वित्त वर्ष के दौरान औसत महंगाई नौ साल के उच्चतम स्तर पर 6.9 फीसदी रह सकती है।

ये भी पढ़ें- RBI Interest Rate Hike : बड़ा झटका! आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी किया, बढ़ जाएगी घर और कार की EMI

बढ़ सकती है ब्याज दरें

बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक ने 4 मई को बिना पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सीआरआर भी 0.50 फीसदी बढ़ाकर 4.5 फीसदी किया था। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दर रेपो दर में 0.75% की बढ़ोतरी कर सकता है। गंभीर हालात होने पर नीतिगत दर में 1.25 फीसदी तक वृद्धि की जा सकती है।
इसके अलावा, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को भी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 0.50 फीसदी बढ़ाकर 5 फीसदी किया जा सकता है।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button