नीमच में तेज रफ्तार का कहर : सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; 4 घायल

Follow on Google News
नीमच में तेज रफ्तार का कहर : सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; 4 घायल
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मनासा-मंदसौर रोड पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैन घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नीमच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ। जहां मंदसौर की ओर से आ रही वैन रूपावास के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। मृतक मंदसौर जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, परिवार किसी काम से उज्जैन गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है।

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसे में संदीप पाटीदार (उम्र 35 वर्ष), सुशीला बाई पाटीदार (65 वर्ष) और जयंती बाई (उम्र 32 वर्ष) की मौत हुई है। वहीं घायलों में चेतना बाईं (उम्र 12 वर्ष), नयन (उम्र 10 वर्ष), पप्पू पाटीदार (उम्र 35 वर्ष) और कमला बाई उम्र 55 वर्ष शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts