नीलम ताई गोन्हें का इंदौर दौरा, शिवसेना पदाधिकारियों से मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Follow on Google News
नीलम ताई गोन्हें का इंदौर दौरा, शिवसेना पदाधिकारियों से मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा
इंदौर। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति एवं शिवसेना की वरिष्ठ नेत्री नीलम ताई गोन्हें का इंदौर आगमन संगठन के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण साबित हुआ। उनके स्वागत में शासकीय विश्राम गृह, रेसीडेंसी कोठी में शिवसेना मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना मध्यप्रदेश के प्रभारी सुरेश गुर्जर एवं राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने नीलम ताई से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में प्रदेश में पार्टी की वर्तमान स्थिति, आगामी योजनाएं एवं संगठनात्मक विस्तार पर गहन चर्चा हुई।

महिला शक्ति की भूमिका अहम

नीलम ताई ने शिवसेना के मूल विचारों को मध्यप्रदेश के जनमानस तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन को सशक्त बनाने में महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला मोर्चे को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

शिवसेना की भावी रणनीति को नई दिशा

इस दौरान सुरेश गुर्जर एवं राजीव चतुर्वेदी ने प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी और महाराष्ट्र से मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। यह भेंट शिवसेना के संगठनात्मक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध हुई और भावी रणनीतियों को एक नई दिशा देने वाली रही। समापन पर नीलम ताई को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें- Indore News : गुजरात की डीसा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मास्टरमाइंड ठेकेदार इंदौर से गिरफ्तार, 1 अप्रैल की घटना में गई थी 22 मजदूरों की जान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts