
भोपाल के एक व्यापारी ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने सुसाइड से पहले परिवार के साथ सालगिरह मनाई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह मां ने फंदे पर लटका देखा। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिलने से करणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: FBI की टीम ने पुलिस कमिश्नर से की चर्चा, ऑनलाइन फ्रॉड पर कार्रवाई को लेकर इंदौर पुलिस को दिया धन्यवाद
फुटवेयर की दुकान चलाता था मृतक
जानकारी के अनुसार, नर सिंह सोलंकी (30) टीला जमालपुरा निवासी फुटवेयर की दुकान चलाता था। गुरुवार को व्यापारी की शादी की सातवीं सालगिरह थी। पुलिस को चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह मंदिर गया। इसके बाद वह पत्नी, बच्चियों के साथ सालगिरह मनाई। इस दौरान वह काफी खुश था। इसके बाद रात में सब लोग खाना खा कर सोने चले गए तो नर सिंह भी अपने कमरे में सोने चला गया।
कपड़े सुखाने के लिए मां छत पर गई तो देखा…
शुक्रवार सुबह नृसिंह की मां छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई तो देखा कि बेटा फंदे पर लटका है। मां की चीख और रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग छत पर पहुंचे जहां कमरे में नर सिंह फंदे पर लटका हुआ था। परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पीएम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : किसान दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत की कोठरी पर ग्रामीणों ने देखें शव
मैं सब चीजों से फ्री हो गया हूं…
घटना के बारे में मृतक के चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि शादी की सालगिरह के जश्न में वह बहुत खुश था। उसने किसी को कोई परेशानी नहीं बताई। रात को उसने परिवार से बात करते हुए कहा भी था कि अब मैं सब चीजों से फ्री हो गया हूं। अब मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इसके उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ये सभी सदस्यों की समझ से परे है।