🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

अडानी मुद्दे पर अमेरिका में उठा सवाल, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- PM ने US में भी पर्दा डाला

Follow on Google News
अडानी मुद्दे पर अमेरिका में उठा सवाल, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- PM ने US में भी पर्दा डाला
विरोधी नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जब पीएम मोदी से इस मामले में सवाल किया जाता है, तो वो चुप्पी साध लेते है। और जब विदेश में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक निजी मामला बता दिया।’ दरअसल, पीएम इस दौरान अमेरिका के दौरे पर है, जहां उनसे पत्रकारों द्वारा अडानी को लेकर सवाल पूछे गए। इसका जवाब देते हुए पीएम ने इसे एक व्यक्तिगत मामला बताया। 

अमेरिकी पत्रकारों का मोदी से सवाल 

अमेरिका दौरे पर जब पत्रकारों ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गौतम अडाणी के मामले पर चर्चा हुई, तो उन्होंने जवाब दिया कि इस तरह के व्यक्तिगत मामलों पर हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा- ‘हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हम पूरे विश्व को अपना एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। दूसरी बात है कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न बात करते हैं।’

PM ने US में भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया- राहुल गांधी 

पीएम एक इस जवाब पर राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- ‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, देश में पूछो तो निजी मामला। अमेरिका में भी मोदी ने भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया। अब अपने दोस्त का जेब भरना मोदी जी के लिए राष्ट्र निर्माण है। रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना इनके लिए व्यक्तिगत मामला बन जाता है।’ ये भी पढ़ें- PM मोदी की मौजूदगी में ट्रंप का ऐलान : अमेरिका से भारत जाएगा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार तहव्वुर राणा, 16 सालों बाद होगा इंसाफ
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
icon

Latest Posts