Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेखा गुप्ता के पति सरकार चला रहे…आतिशी ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे, BJP ने जताई नाराजगी 

रेखा गुप्ता के पति सरकार चला रहे…आतिशी ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे, BJP ने जताई नाराजगी 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सरकार रेखा नहीं बल्कि उनके पति चला रहे हैं। अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘इस फोटो को ध्यान से देखिए। जो इसमें MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता है।’ इसके साथ उन्होंने कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना भी साधा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के इस कमेंट को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि पति का अपनी पत्नी को सपोर्ट करना आम बात है। 

दिल्ली में पॉवरकट को लेकर साधा निशाना  

इसके साथ आतिशी ने दिल्ली में हो रहें पावर कट और बढ़ती स्कूल फीस को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘क्या रेखा गुप्ता को सरकार संभालना नहीं आता? इसी वजह से दिल्ली में रोज लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं? प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है?’ 

काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे- आतिशी 

आतिशी ने लिखा- ‘हमने पहले सुना होगा कि अगर गांव में महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उनके पति संभाला करते थे। क्यों की ऐसा माना जाता है कि महिलाएं सरकारी काम नहीं चला सकती। इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे।’ आगे उन्होंने कहा- ‘इसके विरोध के बाद महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देना शुरू किया गया ताकि सभी अपनी जिम्मेदारी संभाल सकें। मुझे लगता है कि पहली बार ऐसा हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं। सीएम के पति का सरकार चलना बेहद खतरनाक’

वीरेंद्र सचदेवा बोले - क्या केजरीवाल की पत्नी का साथ देना लोकतंत्र का अपमान नहीं

वहीं आतिशी की इस टिप्पणी पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह आपत्तिजनक है। X पर सचदेवा ने लिखा - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस पद तक पहुंची हैं और यह बिल्कुल सामान्य बात है कि परिवार के सदस्य उनका समर्थन कर रहे हैं।  आगे वीरेंद्र सचदेवा ने कहा - रेखा गुप्ता ने DUSU सचिव से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया है। सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल करते हुए कहा कि अगर रेखा गुप्ता के पति का समर्थन करना गलत है तो, पूर्व सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल का मुख्यमंत्री कार्यालय से जनता को संबोधित करना क्या है। क्या वह लोकतंत्र का अपमान नहीं था।

कौन हैं रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता

मनीष गुप्ता दिल्ली के एक व्यवसायी हैं। चुनाव आयोग को दिए गए रेखा गुप्ता के हलफनामे के मुताबिक, मनीष गुप्ता की फर्म का नाम 'निकुंज एंटरप्राइजेज' है। साथ ही वे कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट के रूप में भी काम करते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पति मनीष गुप्ता को दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके राजनीतिक सफर में उनके पति ने हर कदम पर उनका पूरा साथ दिया। ये भी पढ़ें- Guna News : हनुमान जयंती जुलूस के दौरान पथराव के बाद 9 गिरफ्तार, स्थिति अब नियंत्रण में
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts