Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

World's Most Powerful Passports 2025 : सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में 85 वें स्थान पर भारत, बिना वीजा 57 देशों में प्रवेश कर सकते हैं भारतीय नागरिक

World's Most Powerful Passports 2025 : सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में 85 वें स्थान पर भारत, बिना वीजा 57 देशों में प्रवेश कर सकते हैं भारतीय नागरिक
World's Most Powerful Passports 2025: नए साल की शुरुआत के साथ ही हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने 2025 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की है। इस बार की रैंकिंग में कई बदलाव देखने को मिले। हेनली एंड पार्टनर्स ने यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के ताजा रिकार्ड्स के आधार पर तैयार की है। किसी देश के पासपोर्ट की ताकत इस बात पर निर्भर करती है कि उस देश के नागरिक कितने अन्य देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट में भारत समेत जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि शामिल है। 

पहले स्थान पर किस देश का पासपोर्ट

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। सिंगापुर के नागरिक बिना वीजा के 195 देशों में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे यह सूची में पहले स्थान पर है। जापान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसके नागरिक 193 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। तीसरे स्थान पर फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, साउथ कोरिया और स्पेन हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति रखते हैं।

चौथे रैंक पर ऑस्ट्रिया और डेनमार्क

इस साल की रैंकिंग में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे और स्वीडन चौथे स्थान पर हैं। इन देशों के नागरिक 191 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर बेल्जियम, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम हैं। यहां के नागरिक 190 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।

ये टेबल देखे.....

देश  रैंकिंग 
सिंगापुर 
जापान 
फ्रांस 
फ़िनलैंड 
जर्मनी 
इटली
नॉर्थ कोरिया
स्पेन 
ऑस्ट्रिया
डेनमार्क 10 

 85 वें स्थान पर है भारत 

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत का पासपोर्ट 85 वें स्थान पर है, जो पिछले साल की 80वीं रैंक से नीचे आ गया है। भारतीय नागरिक बिना वीजा के 57 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान इस सूची में 103वें स्थान पर है, जहां के नागरिक 33 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। इस सूची में सबसे निचले स्थान पर अफगानिस्तान है, जो 106 वें स्थान पर है। अफगानिस्तान के नागरिक केवल 26 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति रखते हैं।

इन देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं भारतीय

भारतीय नागरिक अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बुरुंडी, कंबोडिया, केर वर्डी आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, कुक आइलैंड, जिबूटी, डॉमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइलैंड, मॉरिशियस, मॉरिटानिया, माइक्रोनेशिया, नेपाल, म्यांमार, कतर, रवांडा, श्रीलंका, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, नियू, पलाऊ आइलैंड, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुअतु और जिम्बाब्वे में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts