भोपाल

UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए IAS डॉ. मनीष रंजन ने लिखी किताब

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2002 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी डॉ. मनीष रंजन ने भारतीय कला एवं संस्कृति नाम से लिखी पुस्तक काफी उपयोगी साबित हो रही है। डाॅ. रंजन ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ही यह पुस्तक लिखी है।

इस किताब में भारतीय कला, भारतीय संस्कृति एवं भारतीय विरासत को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। हर खंड की तार्किक दृष्टिकोण से विभिन्न अध्यायों में विवेचना की गई है। इसमें भारतीय कला संस्कृति एवं विरासत के अलग-अलग स्वरूपों को प्रस्तुत किया गया है। यही नहीं चित्रकला एवं हस्तशिल्प, वास्तुशिल्प, नाट्य नृत्य संगीत, मूर्ति एवं स्थापत्य कला अभिलेख शिलालेख, पर्व, त्यौहार यूनेस्को द्वारा घोषित विरासत स्थल भाषा साहित्य शिक्षा धर्म एवं दर्शन जैसे विषयों को उनके उद्भव काल से लेकर अब तक के ऐतिहासिक विकास के क्रम में ताजा शोधों से मिले प्रमाणित और अपडेट आंकड़ों के साथ-साथ नए स्वरूप में पेश किया गया है।

पांच वर्षों में तैयार हुई पुस्तक

इस किताब को तैयार करने में डॉ. मनीष रंजन को 5 वर्षों से अधिक का समय लगा है। किताब का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। डॉ. मनीष रंजन इससे पहले भी सीसैट, और एनसीईआरटी समरी पुस्तक लिख चुके हैं। यह किताब बुक स्टॉल पर उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है। 650 रुपए कीमत वाली यह पुस्तक www.prabhatbooks.com पर ऑनलाइन खरीदी जा सकती है।

किताब में महत्वपूर्ण सामग्री

इस किताब में कला एवं संस्कृति पर दिए गए  ताजा आंकड़ों के अलावा चार परिशिष्ट भी हैं। इनमें कला और संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी सामग्री भी है। इसके प्रेजेंटेशन में चित्रों, आंकड़ों और संदर्भों का इस्तेमाल रोचक और विश्वसनीय तरीके से किया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button