नारायण की आक्रामक बल्लेबाजी केकेआर ने दिल्ली को 106 रन से हराया

आईपीएल : डेब्यू में अंगकृष रघुवंशी ने जमाया शानदार अर्धशतक
नारायण की आक्रामक बल्लेबाजी केकेआर ने दिल्ली को 106 रन से हराया

विशाखापट्नम। सुनील नारायण की आक्रामक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया। नारायण के 39 गेंद में 85 और अंगकृष रघुवंशी के 27 गेंद में 54 रन की मदद से केकेआर ने सात विकेट पर 272 रन बनाए और आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से पांच रन से चूक गई । दिल्ली की टीम बल्ले और गेंद दोनों से मैच में कहीं नजर ही नहीं आई।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 54 रन की पारी खेली, लेकिन इनके अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 17. 2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। पंत और स्टब्स ने 93 रन की साझेदारी की, लेकिन तब तक बीस रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने थे।

केकेआर के लिए वैभव अरोरा ने तीन विकेट लिए, जबकि उसके सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में ही सफलता दिलाई। दिल्ली की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और विकेट लगातार गिरते रहे।

इससे पहले अपना आक्रामक फॉर्म जारी रखते हुए सुनील नारायण ने दिल्ली के सभी गेंदबाजों की धुनाई की । उन्होंने 39 गेंद में 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 85 रन बनाए। दिल्ली ने नारायण 53 के स्कोर पर जीवनदान दिया जो महंगा साबित हुआ और नारायण ने टी20 क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बना डाला।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts