PlayBreaking News

महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा : खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 8 की मौत

Follow on Google News
महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा : खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 8 की मौत
नांदेड़। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के अलेगांव शिवरा गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खेतों में हल्दी की कटाई के लिए मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरा, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच हुआ।

बारिश बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे रास्ते फिसलन भरे हो गए थे। ट्रैक्टर जैसे ही हिंगोली-नांदेड़ की सीमा पर स्थित अलेगांव शिवरा गांव पहुंचा, उसका टायर स्लिप हो गया और वाहन कुएं में जा गिरा।

पानी में डूबा ट्रैक्टर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य लोग अब भी कुएं में फंसे हैं। ट्रैक्टर पूरी तरह पानी में डूब चुका है, केवल एक टायर ही नजर आ रहा है।

अभी और शव मिलने की आशंका

पुलिस और राहत दलों ने बताया है कि ट्रैक्टर में कुल 10 से अधिक लोग सवार थे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत कार्य के लिए क्रेन और अन्य उपकरण मंगाए गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश मजदूर हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव से ताल्लुक रखते थे। सभी महिलाएं खेतों में हल्दी की कटाई के लिए पास के गांव जा रही थीं। घटना की खबर मिलते ही इलाके में मातम पसर गया है। पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

दो दिन पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा

गौरतलब है कि, दो दिन पहले बुलढाणा जिले में एक बस और एसयूवी की टक्कर में भी पांच लोगों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा और नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रही हैं। ये भी पढ़ें- लखनऊ में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सतर्क पुलिस, 61 हॉटस्पॉट पर खास निगरानी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts