Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काहिरा। नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का रविवार को निधन हो गया है। नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि 82 वर्षीय राष्ट्रपति हेज गिंगोब का 4 फरवरी को तड़के अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रपति को कैंसर होने की जानकारी हुई थी। गिंगोब नामीबियाई राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार चुने गए थे।

नांगोलो मबुम्बा को बनाया कार्यकारी राष्ट्रपति

नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में गिंगोब के डॉक्टर टीम ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उनके साथ पत्नी मोनिका गिंगोब और उनके बच्चे थे। राष्ट्रपति हेज गिंगोब के निधन के बाद डॉ. नांगोलो मबुम्बा को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है। वहीं नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति डॉ. नांगोलो मबुम्बा ने शांति का आह्वान करते हुए कहा कि 'इस संबंध में आवश्यक राजकीय व्यवस्था करने के लिए तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जाएगी।' बता दें कि अफ्रीकी देश में साल के अंत में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं। [embed]https://twitter.com/NamPresidency/status/1753963884828823682[/embed]

पोहाम्बा अस्पताल में चल रहा था इलाज

कई सप्ताह पहले हेज गिंगोब को पता चला था कि उन्हें कैंसर हो गया है। नामीबिया के राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया कि अत्यंत दुख और खेद के साथ सूचित किया जा रहा है कि नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. हेज जी. गिंगोब का रविवार 4 फरवरी 2024 को लगभग 00:04 बजे लेडी पोहाम्बा अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति थे हेज गिंगोब

हेज गिंगोब नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति थे। हेज गिंगोब 2015 में राष्ट्रपति बने थे। वह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति सैम नुजोमा प्रशासन के तहत 1990 से 2002 तक नामीबिया के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। नामीबिया में साल के अंत में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं।

उत्तरी नामीबिया के एक गांव में हुआ था जन्म

गिंगोब का जन्म 1941 में उत्तरी नामीबिया के एक गांव में हुआ था। गिंगोब ओवाम्बो जातीय समूह से ताल्लुक रखते थे, जिसका देश की आधी से अधिक आबादी पर कब्जा है। ये भी पढ़ें- VIDEO : अमेरिका-ब्रिटेन ने तीसरी बार यमन पर किया हमला, हूती विद्रोहियों के 36 ठिकानों को बनाया निशाना; कई देशों ने हमले में दिया साथ
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts