CG NEWS:नगरनार में एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम, 50 मीटर तक घसीटकर छोड़ भागे बदमाश

बाजार के बीच रात में वारदात, फोरेंसिक जांच शुरू, एटीएम में कैश सुरक्षित है या नहीं इसकी जांच जारी जगदलपुर से सटे नगरनार कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इंडिया-1 एटीएम को रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर पहले एटीएम को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
नगरनार में एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम, 50 मीटर तक घसीटकर छोड़ भागे बदमाश

जगदलपुर न्यूज। जगदलपुर से लगे नगरनार कस्बे में चोरों ने देर रात एक एटीएम को निशाना बनाते हुए उसे बूथ से उखाड़कर करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। हालांकि भारी मशीन और अन्य परिस्थितियों के चलते बदमाश एटीएम लेकर भाग नहीं सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि फोरेंसिक टीम और एटीएम कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर ढोया मरीज, सड़क नहीं तो एंबुलेंस भी बेबस



रात में एटीएम पर धावा

जगदलपुर से सटे नगरनार कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इंडिया-1 एटीएम को रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर पहले एटीएम को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलरामपुर में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों पर आरोप, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

वाहन से खींचकर उखाड़ा एटीएम

जब एटीएम नहीं टूटा तो बदमाशों ने रस्सी की मदद से किसी वाहन से मशीन को खींचना शुरू किया। एटीएम बूथ से उखड़कर करीब 50 मीटर दूर सड़क तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

कैश सुरक्षित है या नहीं, जांच जारी

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम के भीतर रखी नकदी सुरक्षित है या नहीं। एटीएम संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारी रायपुर से मौके पर पहुंच रहे हैं। उनके निरीक्षण के बाद ही नकदी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत

सुबह लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप

सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर एटीएम पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार चौक में पहले पुलिस के कैमरे लगे थे, लेकिन मरम्मत के नाम पर उन्हें हटाया गया और दोबारा नहीं लगाया गया। वहीं एटीएम बूथ में भी प्रभावी निगरानी व्यवस्था नहीं थी, जिससे बदमाशों को वारदात करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: हाईवे पर निर्वस्त्र हालत में मिली महिला, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई गरिमा, सुरक्षित पहुंचाया नारी निकेतन

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बदमाश एटीएम को लगभग 50 मीटर तक घसीटकर ले गए, लेकिन अपने मकसद में सफल नहीं हुए। फोरेंसिक टीम और एटीएम कंपनी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts