CG NEWS:नगरनार में एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम, 50 मीटर तक घसीटकर छोड़ भागे बदमाश
नगरनार कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इंडिया-1 एटीएम पर देर रात चोरों ने हमला कर एटीएम को बूथ से उखाड़ने की कोशिश की। पहले बदमाशों ने मशीन को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर रस्सी और वाहन की मदद से पूरे एटीएम को बूथ से उखाड़ लिया। एटीएम करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा गया, लेकिन किसी कारणवश बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर एटीएम पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है
PREM
20 Jul 2026




























