CG NEWS: बलरामपुर में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों पर आरोप, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

स्कूल जाते समय रास्ते में घात लगाकर किया हमला, चाकू और हथौड़े से वार; गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से प्राथमिक शाला कुम्हारियापारा, धमनी के लिए निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
बलरामपुर में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों पर आरोप, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

विजय सिंह, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सोमवार सुबह एक शिक्षक की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। प्राथमिक शाला के लिए घर से निकले शिक्षक जयकरन जगते पर कथित तौर पर उनके चचेरे भाइयों ने चाकू और हथौड़े से हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर 5 मौत मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, मौत से 4 दिन पहले खरीदा था महीनेभर का राशन, आर्थिक तंगी का दावा खारिज

स्कूल जाते समय घात लगाकर हमला

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से प्राथमिक शाला कुम्हारियापारा, धमनी के लिए निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत

चाकू से गला रेता, हथौड़े से भी किया वार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने शिक्षक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में हथौड़े से भी वार किए। गंभीर चोटों के कारण जयकरन जगते की मौके पर ही मौत हो गई।

/img/129/1784542567029

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार शिक्षक और उनके चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। आरोप है कि बंटवारे के बाद भी खेती और जमीन की नाप-जोख को लेकर विवाद बना हुआ था।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: हाईवे पर निर्वस्त्र हालत में मिली महिला, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई गरिमा, सुरक्षित पहुंचाया नारी निकेतन

हत्या के बाद गांव में भड़का आक्रोश

शिक्षक की हत्या की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने कथित आरोपियों के घर में आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या और आगजनी दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts