Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘खौफनाक’ कहानी! लिव-इन पार्टनर से दरिंदगी की इन्तहा… पहले शव के कटर से किए टुकड़े फिर शव को कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया

‘खौफनाक’ कहानी! लिव-इन पार्टनर से दरिंदगी की इन्तहा… पहले शव के कटर से किए टुकड़े फिर शव को कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया
दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा ही एक मामला फिर सामने आया है। मुंबई में मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया और उसे कुत्तों को खिला दिया। मुंबई की इस घटना ने हर एक व्यक्ति को झखझोर कर रख दिया है। हालांकि, पुलिस ने शव के कुछ टुकड़ों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज साहनी पिछले 3 वर्षों से गीता नगर फेज 7 में गीता आकाश दीप बिल्डिंग के जे विंग के फ्लैट 704 में पीड़िता सरस्वती वैद्य के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी को कुछ दिनों से यह शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते दोनों के बीच लगातार झगड़ा होने लगे थे। ऐसे ही एक विवाद में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और उसके बाद कटर से उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी।

3-4 दिन पहले हुई थी हत्या!

डीसीपी जयंत बाजबाले ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बोरीवली में दुकान चलाता है मनोज

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है। फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान किसकी है। मनोज के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।

16 जून तक पुलिस रिमांड में भेजा

मीरा-भायंदर (MBVV) पुलिस ने कहा कि पीड़िता की बॉडी को जेजे अस्पताल में एनालाइज के लिए भेजा गया है। डॉक्टर शरीर के टुकड़े की जांच करेंगे। इसके बाद हमें पता लगेगा कि कौन सा बॉडी का हिस्सा गायब है। वहीं, आरोपी मनोज साने को कोर्ट ने 16 जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। ये भी पढ़ें- पहले खाई प्यार की कसमें, फिर कर दिए 35 टुकड़े… 18 दिन तक हर रात 2 बजे कटे अंगों को जंगल में फेंकता था
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts