Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई : मेट्रो कंस्ट्रक्शन के पास लावारिश सूटकेस में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई : मेट्रो कंस्ट्रक्शन के पास लावारिश सूटकेस में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई। मुंबई में एक बार फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुर्ला इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन के पास सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकार मिली थी कि कुर्ला थाना क्षेत्र में चल रहे मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर लावारिस सूटकेस पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोला तो उसमें महिला का शव मिला।

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, हत्या का यह मामला मुंबई सीएसटी रोड स्थित शांति नगर का है। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल, शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने एक अनजान शख्स के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले की पड़ताल में मुंबई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी जुट गई है।

मृतक की उम्र 25 से 35 के बीच

शुरुआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच हो सकती है, लेकिन महिला की असली उम्र का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगी। महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था।

पहले भी सामने आ चुके हैं हैरान करने वाले मामले

मुंबई में सूटकेस में शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जून में ऐसा ही एक और केस सामने आया था। जहां मीरा रोड इलाके में एक आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी। आरी से शव के टुकड़े कर कुकर में उबाल दिए थे। वहीं, फरवरी महीने में महाराष्ट्र से भी एक खौफनाक मामला सामने आया था, यहां भी आरोपी ने अपनी महिला पार्टनर का गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को बेड के अंदर छिपा दिया था। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts