मुंबई में IAS दंपति की बेटी ने की खुदकुशी, 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान; सुसाइट नोट मिला

मुंबई। महाराष्ट्र में IAS दंपति की 27 वर्षीय बेटी ने 10वी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सोमवार तड़के 4 बजे की यह घटना है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका का नाम लिपि रस्तोगी है। लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं।
मृतका का नाम लिपि रस्तोगी है। लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं।