क्रिकेटखेलताजा खबर

प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू बाहर

आईपीएल : मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

मुंबई। आकाश मधवाल (37 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद कैमरून ग्रीन की नाबाद आतिशी शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 12 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात से बेंगलुरू को मिली हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई।

हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल की 83 रन पारी के साथ शुरुआती विकेट के लिए विवरांत शर्मा (69) के साथ 83 गेंद में 140 रन की साझेदारी से 5 विकेट पर 200 रन बनाए थे। मुंबई ने 18 ओवर में दो विकेट गंवा पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से मुंबई के 14 मैचों में 16 अंक हो गए। ग्रीन ने 47 गेंद की नाबाद पारी में 8 चौके और इतने ही छक्के लगाने के साथ कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंद में 56 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 गेंद में 128 रन और सूर्यकुमार यादव (16 गेंद में नाबाद 25 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि सूर्यकुमार यादव ने चार चौके जड़े। हैदराबाद के लिए सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ने (चार ओवर में 26 रन पर एक विकेट) और मयंक डागर ने (चार ओवर में 37 रन पर एक विकेट) लिया। इससे पहले मयंक ने 46 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए तो वहीं, विवरांत ने 47 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए।

इन दोनों का विकेट मधवाल ने लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इशान किशन (12 गेंद में 14 रन) ने दूसरे ओवर में नीतिश रेड्डी के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन वह अगले ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर हैरी ब्रुक को कैच दे बैठे। कैमरून ग्रीन ने पहली ही गेंद पर चौका लगाने के बाद पांचवें ओवर में नीतिश रेड्डी, छठे ओवर में कार्तिक त्यागी के खिलाफ एक-एक छक्का और सातवें ओवर में मयंक डागर के खिलाफ दो छक्के जड़ दिए।

संबंधित खबरें...

Back to top button