Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

STF ने सिर, कमर और पैर में मारी गोली... मथुरा में मुख्तार का शूटर एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी था; 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

STF ने सिर, कमर और पैर में मारी गोली... मथुरा में मुख्तार का शूटर एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी था; 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया। STF ने पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपी बदमाश पंकज यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वह मुख्तार और शाहबुद्दीन गैंग का शॉर्प शूटर था। वह काफी वक्त से फरार था। वहीं उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा, उसकी तलाश की जा रही है।

बदमाश को लगीं तीन गोलियां

एनकाउंटर बुधवार सुबह 4 बजे मथुरा-आगरा हाइवे पर फरहा थाना क्षेत्र में हुआ। STF के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंकज अपने एक साथी के साथ बाइक से आगरा की तरफ जा रहा है। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की, यह देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश पंकज यादव को तीन गोलियां लगीं और वह ढेर हो गया। एक गोली उसके पैर में, दूसरी कमर पर और तीसरी गोली सिर पर लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के बाद 34 साल के पंकज के पास से एक पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पंकज पर दर्ज थे 40 से ज्यादा मुकदमे

पंकज पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। वो मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह और उसके पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश पंकज यादव पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ लंबे समय से दबिश दे रही थी। [caption id="attachment_129068" align="aligncenter" width="600"] आगरा-मथुरा हाईवे से 50 मीटर दूर हुआ एनकाउंटर, स्पॉट से एक रिवाल्वर और पिस्टल बरामद।[/caption]

मुख्तार और शहाबुद्दीन का कॉन्ट्रैक्ट किलर था

STF के मुताबिक, पंकज मऊ जिले के थाना रानीपुर के गांव तहिरापुर का रहने वाला था। वह मुख्तार अंसारी और बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर था। ये भी पढ़ें- शेख हसीना जल्द छोड़ सकती हैं भारत! अमेरिका ने रद्द किया वीजा, ब्रिटेन ने भी दिया झटका; जानें यूरोप के किस देश में लेंगी शरण
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts