Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनंत की शादी में मुकेश अंबानी ने खाए मेरे बनाए कुलचे-आलू बड़ी

होटल जहांनुमा पैलेस में आयोजित फूड फेस्ट में पटियाला से आए पंजाबी शेफ स्वीटी सिंह ने बताया
अनंत की शादी में मुकेश अंबानी ने खाए मेरे बनाए कुलचे-आलू बड़ी
होटल जहांनुमा पैलेस में रिवायत-ए- पटियाला फूड फेस्टिवल में बुधवार को एक ऐसे शेफ मौजूद थे, जिन्होंने हाल में अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में अपने पंजाबी खाने के स्वाद का जादू बिखेरा। शेफ स्वीटी सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी प्योर वेजिटेरियन हैं तो उन्होंने मेरी बनाई आलू-बड़ी और अमृतसरी कुलचे पसंद किए। वहीं अनंत अंबानी सुबह 8 बजे मेरे पास आए और सारा खाना टेस्ट किया। इसके बाद पूछा, स्वीटीजी आपका होटल है क्या, तो मैंने कहा नहीं जी, पंजाबी खाना बनाना मेरा शौक है। वहीं हार्दिक पांड्या ने कीमे वाली चाप खाई, उन्होंने पूछा इसको कैसे खाऊं, तो मैंने कहा, इसे तो बिना छुरी-कांटे के हाथ से ही खाना होगा। वहीं इस मौके पर दीपिका पादुकोण को बटर चिकन काफी पसंद आया। स्वीटी सिंह ने बताया कि यह फूड फेस्टिवल 11 अगस्त तक चलेगा। इसका समय शाम 7 बजे से रहेगा। इसमें शहरवासियों को पटियाला डिशेज और कुकिंग की ट्रेडिशनल हेल्दी स्टाइल से तैयार जायका मिलेगा।

पापा के हाथ के बने मसाले डालता हूं...

अमूमन पिछले कुछ सालों में पंजाबी खाने को गरिष्ठ, भारी, तैलीय और चिकना माना जाता रहा है, लेकिन मेरे परिवार ने इस रूढ़िवादिता को गलत साबित किया। घर का बना पंजाबी खाना भारी नहीं बल्कि पौष्टिक होता है। मेरे खाने की खासियत है कि मेरे द्वारा बने खाने में पापा के हाथों के बने मसालों को डाला जाता है, यह मसाले वेज और नॉन-वेज आयटम के लिए सीक्रेट इंग्रीडिएंट से मिलकर बने हैं। साथ ही हम खाने को मध्यम आंच पर पकाते हैं, जिसमें दाल मखनी को करीब 12 घंटे तक सोक कर रखते हैं फिर करीब एक से दो घंटे तक मध्यम आंच पर पकाते हैं। इसके साथ ही हम तांबे के बने बर्तनों को खाना पकाने में प्रयोग करते हैं। अपने भोजन में घी का भरपूर इस्तेमाल करता हूं।

सचिन- रजनीकांत भी हैं मुरीद

स्वीटी सिंह ने बताया कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी मेरे द्वारा बनाए गए राजमा चावल को कभी मना नहीं कर पाईं, उनके पति बोनी कपूर आज भी मुझसे मिलने पर इस डिश की मांग करते हैं। कमल हसन और रजनीकांत जैसे अभिनेता मेरी बनी मटन करी खाना बंद नहीं कर सकते। सचिन तेंदुलकर के लिए मटन चाप खास है। वहीं कई क्रिकेटर्स को मेरे हाथों के बना नॉन- वेज खासा पसंद है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts