PlayBreaking News

भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वॉटर कैनन से किया तितर-बितर, आंसू गैस के गोले छोड़े; जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार

Follow on Google News
भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वॉटर कैनन से किया तितर-बितर, आंसू गैस के गोले छोड़े; जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। युवा कांग्रेस के कार्यकता विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करने पीसीसी से निकले। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी, श्रीनिवास बीवी, विक्रांत भूरिया समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1757338682183274967[/embed]

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

मंगलवार दोपहर पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में कार्यकर्ताओं एकत्रित हुए। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा (रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बैरिकेड लांघकर जब विधानसभा की ओर जाने की कोशिश करने लगे।

घेराव से पहले कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

विधानसभा का घेराव करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 29 में से 16 सीट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को दी जाएगी। 8 सीटें यूथ कांग्रेस नेताओं को मिलेगी। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts