Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में गजब मौसम... दिन में धूप, रात में ठंडक; 12-14 फरवरी को बारिश के आसार

MP Weather Update : प्रदेश में गजब मौसम... दिन में धूप, रात में ठंडक; 12-14 फरवरी को बारिश के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश का मौसम भी गजब है। दिन में धूप, रात में ठंडक... ग्वालियर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में सुबह भी कोहरे की चादर देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को भी मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। इसके अतिरिक्त ग्वालियर, सतना, जबलपुर और सागर में सुबह से ही बादल छाए हैं. बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

भोपाल-इंदौर-उज्जैन में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा। वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। बाकी जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
शहर तापमान
मंडला 34.7
सिवनी 33.4
जबलपुर 33.3
दमोह 33
भोपाल 31.7
इंदौर 30.6
ग्वालियर 26.1
उज्जैन 30

प्रदेश में 12 के बाद बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के एक्टिव से मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड का असर कम होगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts