MP Weather Update : प्रदेश में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से होगी बारिश, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

MP Weather Update : प्रदेश में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से होगी बारिश, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में धूप तो देखने को मिल रही है लेकिन दिन और रात के तापमान में गिरावट भी देखी गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आज भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड का असर रहेगा, इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं 31 जनवरी तक दिन गर्म और रातें ठंडी रहेगी।

भोपाल में रात के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं का दौर देखा गया है। वहीं बीते 48 घंटे में उत्तरी हवाओं का सक्रिय होना देखा गया हैं, जिसका असर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश व गुजरात के आसपास के राज्यों में देखी जा रहा है। इसके चलते तापमान में गिरावट हुई। प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में रात के तापमान में गिरावट देखी गई है, इसके चलते सुबह के समय एक बार फिर ठंड असर रहा।

कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी में 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा।

रविवार को ऐसा रहा मौसम

रविवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 5.4 डिग्री, राजगढ़-नौगांव में 6 डिग्री, उमरिया में 6.4 डिग्री, खजुराहो में 6.8 डिग्री,ग्वालियर में 6.2 डिग्री रहा। गुना में 7.2 डिग्री, सतना में 7.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 8 डिग्री, मंडला में 8.4 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.4 डिग्री और सीधी में 9.4 डिग्री रहा।उज्जैन में 11.4 डिग्री और इंदौर में 13.6 डिग्री रहा। रविवार को दिन में सर्द हवाएं चली, लेकिन पारे में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। कई शहरों में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी ही देखने को मिली। ये भी पढ़ें- http://Mahakumbh 2025 : आज महाकुंभ में धर्म संसद, सनातन बोर्ड का होगा ऐलान; अमित शाह संगम में करेंगे स्नान; 13.21 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts