PlayBreaking News

MP Weather Update : प्रदेश में लू का अलर्ट, 7-8 अप्रैल को गर्मी दिखाएगी तेवर, इन जिलों में रहेगा पारा हाई

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में लू का अलर्ट, 7-8 अप्रैल को गर्मी दिखाएगी तेवर, इन जिलों में रहेगा पारा हाई
भोपाल। गर्मी के इस सीजन में पहली बार राज्य में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चल सकती है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी तापमान में वृद्धि की उम्मीद है।

हीट वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हीट वेव का असर रहेगा। 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। वहीं, 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में तेज गर्मी की स्थिति बन सकती है।

3 से 4 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिक अनुसार, शुक्रवार को दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था, जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहे। उन्होंने बताया कि ये सिस्टम अब कमजोर हो जाएगा और इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा, जिससे तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

तापमान में 7 डिग्री तक वृद्धि

बुधवार और गुरुवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई थी। गुरुवार को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश हुई थी।

वहीं, शुक्रवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल और डिंडौरी में बादल और गरज-चमक वाला मौसम रहा और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में गर्मी का असर दिखा, जहां कई जगहों पर तापमान में 7 डिग्री तक की वृद्धि देखी गई।

भोपाल और इंदौर में बढ़ी गर्मी

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। भोपाल में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.4 डिग्री, ग्वालियर में 38 डिग्री, उज्जैन में 38.2 डिग्री और जबलपुर में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में वृद्धि हुई। नर्मदापुरम और रतलाम में 40 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, धार में 39.1 डिग्री, गुना और टीकमगढ़ में 39 डिग्री, नौगांव में 38.4 डिग्री, खरगोन में 38.2 डिग्री और सतना में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी और लू से बचाव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लोगों को हीट वेव और तेज गर्मी के दौरान बाहर जाने से बचने, पानी की अधिकता का सेवन करने और धूप में अधिक समय तक न रहने की सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने 7 और 8 अप्रैल को लू के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए भी सचेत किया है।

ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस के बाद अब AAP ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, इसे मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts