Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: कोहरे के आगोश में प्रदेश, बूंदाबांदी के आसार, तापमान में आएगी अभी और गिरावट

MP Weather Update: कोहरे के आगोश में प्रदेश, बूंदाबांदी के आसार, तापमान में आएगी अभी और गिरावट
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में कोहरे की मार लगातार जारी है। इन दो दिनों के भीतर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश हुई तो वहीं आज सुबह से ही भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार  अगले दो-तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना हैं।  वहीं 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी का अलर्ट रहेगा। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर शामिल हैं। बता दें रविवार को बैतूल, रीवा, दमोह, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिरा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।

ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट

रविवार को प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को भोपाल में 5.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। यहां सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक रह गई। दूसरी तरफ रात के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। बैतूल में बूंदाबांदी होने के बाद पारा 23.2 डिग्री पर आ गया। गुना में एक ही दिन में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 20 डिग्री रहा। रविवार सुबह यहां घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर हो गई। इंदौर में 22.4 डिग्री तापमान, उज्जैन में 22.5 डिग्री और जबलपुर में 20.5 डिग्री रहा।

प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर

उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। रविवार को 260 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, रात में थोड़ी राहत मिली और ज्यादातर शहरों में पारा बढ़ गया है। ये भी पढ़ें- मंत्री गोविंद राजपूत ने चुनावी हलफनामे में नहीं दी करोड़ों की जमीन खरीदी की जानकारी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts