Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: प्रदेश में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के आगोश में शहर, मावठे की बारिश के आसार

MP Weather Update: प्रदेश में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के आगोश में शहर, मावठे की बारिश के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते दो दिन से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। लेकिन जनवरी महीने में मावठा गिरने के आसार जताए जा रहे है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।  रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज सोमवार को न्यूनतम अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में सुबह और रात के समय कोहरे का असर रहेगा।

अगले तीन दिन तक ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा, जिसके चलते तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।  इसके बाद एक बार फिर बर्फीली हवाएं दस्तक दे सकती हैं।  वहीं ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घने से अति घना कोहरा देखा गया है। भिंड, मुरैना और ग्वालियर जैसे जिलों में अति घना कोहरा देखने को मिला है। साथ ही दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा तथा श्योपुरकलां, मैहर और छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

इन जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट

 आज ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का अलर्ट रहेगा।

जनवरी में हो सकती है मावठे की बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। एमपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts