Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

MP Weather Update: प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। हर दिन मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 15-16 जनवरी के बीच 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 17 जनवरी से ठंडी और बर्फीली हवाओं का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी और बर्फीली हवाएं चलेंगी।

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना,  दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मंदसौर और नीमच में गरज-चमक की स्थिति देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में घने कोहरे और  भोपाल, सीहोर, रतलाम और शाजापुर जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली और सीधी में कोहरा रहेगा।

प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर

उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। रविवार को 260 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, रात में थोड़ी राहत मिली और ज्यादातर शहरों में पारा बढ़ गया है।  
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts