PlayBreaking News

स्कॉटलैंड में M.Sc करने गए भिंड के छात्र की मौत :फैमिली बोली- बेटा टॉपर था, लाखों कमा रहा, सुसाइड कैसे कर सकता!

परिजनों ने इस मामले में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि संस्कार के बैंक खाते से करीब 2.50 लाख रुपए किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए, जो शक पैदा करता है। जिन तीन दोस्तों के नंबर उसने घर पर दिए थे
Follow on Google News
फैमिली बोली- बेटा टॉपर था, लाखों कमा रहा, सुसाइड कैसे कर सकता!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की स्कॉटलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संस्कार स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग  में M.Sc (फॉरेंसिक साइंस) की पढ़ाई कर रहा था। स्कॉटलैंड पुलिस ने भारतीय दूतावास को शुरुआती जानकारी में इसे सुसाइड बताया है, लेकिन फैमिली ने इस बात को मानने से साफ मना किया है।

    पढ़ाई में तेज, हर महीने लाखों कमाता था- पिता

    संस्कार के पिता कुलदीप श्रीवास्तव, जो भिंड के मौ कस्बे के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बेहद होनहार था और वहां टॉप कर रहा था। वह पार्ट-टाइम नौकरी कर हर महीने करीब एक लाख रुपए भी कमा रहा था। ऐसे में परिवार का सवाल है कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो वह आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा।

    मां बोली- मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता

    मां नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि आखिरी वीडियो कॉल में संस्कार ने कहा था कि वह जल्द घर लौटेगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। मौच के मामले में पहले पिता और अब संस्कार की मम्मी के दिए बयान के बाद विवादों में आ गया है। बेटे की मौत किस परिस्थियों में हुई इसकी सच्चाई जानने के लिए परिवार परेशान नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: भिंड में खौफनाक मर्डर: शराब पिलाकर चाचा ने की भतीजे की हत्या

    पढ़ाई के लिए 40 लाख का लोन लिया

    परिवार के मुताबिक, संस्कार उनका इकलौता बेटा था, जिसे करीब 40 लाख रुपए का कर्ज लेकर विदेश पढ़ने भेजा गया था। 7 मार्च को उसकी मौत की सूचना मिली, जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। मां को भी 10-12 दिन बाद यह खबर दी गई।

    यह भी पढ़ें: इंदौर में अफवाह का अटैक: पेट्रोल पंपों पर हाहाकार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    अब तक भारत नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर

    करीब 20 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक संस्कार का पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, शव 27 मार्च को दिल्ली लाया जा सकता है। परिवार ने मांग की है कि ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। इस प्रक्रिया पर अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

    यह भी पढ़ें: IAS फार्म हाउस जुआकांड: पुलिस-सरगना की ‘सेटिंग’ का खुलासा, वर्दी पर दाग गहराया

    संस्कार की फैमिली ने पूछे 5 बड़े सवाल

    • परिजनों ने इस मामले में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि संस्कार के बैंक खाते से करीब 2.50 लाख रुपए किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए, जो शक पैदा करता है। जिन तीन दोस्तों के नंबर उसने घर पर दिए थे, वे घटना के बाद से संपर्क में नहीं हैं।
    • दूसरी ओर इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यह सुसाइड है, लेकिन संस्कार के कमरे का गेट खुला मिला ऐसे में सवाल उठता है कि वह बाहर क्यों गया?
    • परिवार ने यह भी बताया कि पिछले 13 महीनों में इसी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध हालात में यह तीसरी मौत है। इससे पहले 2025 में दो अन्य छात्रों की भी मौत हो चुकी है, जबकि एक छात्रा अब भी लापता बताई जा रही है।
    • इसके अलावा संस्कार के मोबाइल का डेटा भी गायब बताया जा रहा है, जिससे जांच और उलझ गई है।
    • परिवार ने केंद्र सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts