MP में आफत की बारिश : बड़नगर में हेलिकॉप्टर से गर्भवती महिला का रेस्क्यू, इंदौर-उज्जैन में कल भी स्कूलों में छुट्टी

इंदौर/उज्जैन। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश को दौर जारी है। वहीं शनिवार को इंदौर और उज्जैन में जमकर पानी बरसा। जिससे बाढ़ के हालात बन गए, इंदौर और उज्जैन में पानी में घिरे लोगों को बोट से रेस्क्यू किया गया। निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
गर्भवती महिला का किया रेस्क्यू
इधर, उज्जैन जिले के बड़नगर के सेमलिया गांव में हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि शनिवार से यहां गर्भवती महिला सहित कुछ लोग फंसे हुए थे। एसडीआरएफ टीम शनिवार रात से कर रेस्क्यू रही थी, लेकिन रेस्क्यू सफलता नहीं मिलने पर उज्जैन कलेक्टर ने सेना का हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए मंगाया। रविवार को गर्भवती और उसके पति का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद महिला और उसके पति को सुरक्षित निकाल कर इंदौर ले जाया गया। दरअसल, बड़नगर में चामला नदी उफान पर है। होमगार्ड के डिस्ट्रिक कमांडर संतोष जाट ने बताया कि बहाव तेज होने के कारण बोट महिला के घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस वजह से कलेक्टर काके हेलिकॉप्टर मंगवाना पड़ा। वहीं अब तक गांव से 350 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। https://twitter.com/psamachar1/status/1703364648043442616इंदौर-उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश के चलते इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कल 18 सितंबर को जिले में प्री नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। बता दें कि शनिवार को भी दोनों जिलों में स्कूलों की छुट्टी था।





















