राष्ट्रीय

पाक के नापाक मंसूबे नाकाम: भारत में घुस रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने कर दिया ढेर

भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को BSF के जवानों ने ढेर कर दिया। यह घटना शुक्रवार रात को श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के पास शेरपुरा पोस्ट पर हुई, जब BSF जवानों की टुकड़ी गश्त कर रही थी।

रोकने पर भी नहीं रुका घुसपैठिया

घुसपैठिया जीरो लाइन से लगभग 250 मीटर तक भारतीय सीमा में आ गया था। सुरक्षाबलों के रोकने पर भी जब वह नहीं रुका तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी, 8 राउंड फायरिंग कर उसे मार दिया गया। इसमें वह मारा गया। मृतक की उम्र लगभग 22 साल थी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी युवक की तलाशी में उसके पास से कोई सामान नहीं मिला। वहीं सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बता दें कि, पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। कभी पाकिस्तान ड्रोन से मादक पदार्थ भेजता है तो कभी पाक आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं।

10 दिन पहले सीमा पर मिले थे पैरों के निशान

अनूपगढ़ के पास स्थित भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दस दिन पहले 18 अक्टूबर को भी दो व्यक्तियों के पैरों के निशान मिले थे। डीआईजी ने इस बात की पुष्टि की थी। उसी समय से सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद और सतर्क है।

पाक उठा रहा घने जंगल का फायदा

सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी ने बताया कि, अनूपगढ़ के पास स्थित भारत-पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घना जंगल है, जिसका पाक लगातार फायदा उठा रहा है। बीती रात भी पाकिस्तानी युवक ने इसी घने जंगल से भारत में प्रवेश किया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button