राष्ट्रीय

Budget 2022 से जुड़ी 15 बड़ी बातें : केन-बेतवा लिंक के लिए 44,605 करोड़ रुपए के प्रावधान से लेकर 5G सर्विस तक जानें सबकुछ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार का 10वां और अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। हालांकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि किसानों और छात्रों के लिए सरकार ने कई योजनाओं का ऐलान किया है। जानिए बजट से जुड़ी बड़ी बातें।

बजट से जुड़े प्रमुख बिंदु

  • केन-बेतवा लिंक परियोजना : बजट में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44,605 ​​करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। केन-बेतवा लिंक का कार्यान्वयन किसानों और स्थानीय आबादी को सिंचाई, खेती और आजीविका की सुविधा प्रदान करने वाली 9 लाख हेक्टेयर से अधिक किसानों की भूमि की सिंचाई के लिए किया जाएगा।
  • 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक : आकांक्षी 112 जिलों में से 95% में स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक स्थापित किए जाएंगे।
  • किसानों को डिजिटल सेवा : साल 2022 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 7.5 लाख करोड़ रुपये रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी और भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर रूप से कार्य किया जाएगा। ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देंगे।
  • LIC का IPO जल्द आएगा : इसके लिए जरूरी कार्यवाही का काम सुचारू रूप से चल रहा है। देश में आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा।
  • 100 नई वंदे भारत ट्रेनें आएंगी : वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा। अगले 3 सालों में 100 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा।
  • देश में बड़ी नदियों को जोड़ा जाएगा : केन-बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही केन-बेतवा रिवर लिंकिंग के लिए 1400 करोड़ रुपए की रकम तय की गई है। देश की 5 बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना है।
  • बजट में युवाओं को राहत : आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां आएंगी।
  • डिजिटल करेंसी : ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी। आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा।
  • क्रिप्टो करेंसी : क्रिप्टो करेंसी से आमदनी पर 30% टैक्स लगेगा।
  • कॉरपोरेट टैक्स घटा : सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स घटाया। कॉरपोरेट टैक्स 18% से घटाकर 15% हुआ। कॉरपोरेट टैक्स पर सरचार्ज 12% से घटकर 7% हुआ।
  • आम आदमी को राहत नहीं : इस बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है और इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा : डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी और स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाया जाएगा। युवा शक्ति को स्किल इंडिया मिशन के जरिए और स्किल्ड वर्कर बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जाएगा।
  • पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन सुविधा : पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा और डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आएंगे। 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा।
  • 5G सर्विस शुरू होगी : साल 2022 में 5G सर्विस शुरू की जाएगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा।
  • हीरों के जेवर होंगे सस्ते : हीरों के जेवरात पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। छातों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20 फीसदी बढ़ाई गई है। इस तरह हीरे के जेवर सस्ते होंगे और विदेश से आने वाले छातों पर भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ें : Budget 2022 : क्रिप्टो करेंसी से आमदनी पर 30% टैक्स, Income Tax में कोई बदलाव नहीं; कॉरपोरेट को राहत

संबंधित खबरें...

Back to top button