राष्ट्रीय

राजस्थान में PM मोदी: बोले- हम भगवान देवनारायण के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं, भारत को तोड़ने के हुए कई प्रयास

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुर्जरों के आराध्य भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने भीलवाड़ा पहुंचे। पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण को अवतार बताया और कहा कि उनमें हर वर्ग की आस्था है। भगवान देवनारायण का जन्म कमल पर हुआ है और हमारी तो पैदाइश ही कमल से है।

पीएम मोदी का संबोधन

  • भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें अवतरण महोत्सव समारोह में उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
  • मैं पूरे भक्तिभाव से आप ही की तरह एक यात्री के रूप में भगवान देवनारायण का आशीर्वाद लेने आया हूं।
  • भगवान देवनारायण और जनता जनार्दन, दोनों के दर्शन करके मैं धन्य हो गया हूं।
  • भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की, संस्कृति की, सद्भावना की, संभावना की एक अभिव्यक्ति है।
  • भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में समाजशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
  • बीते 8-9 वर्षों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहा है, जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है।
  • हम सभी अपनी विरासत पर गर्व करें, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और देश के लिए अपने कर्तव्यों को याद रखें।
  • आज पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है। हमें अपने संकल्पों को सिद्ध कर दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया वह सबके साथ से सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है।
  • अस्पताल में इलाज की चिंता को भी हमने आयुष्मान भारत योजना से दूर कर दिया।
  • मकान-बिजली-गैस की चिंता को भी हम दूर कर रहे हैं।
  • आज सभी के लिए बैंक के दरवाजे खुल गए हैं।
  • आजादी के इतने साल बाद भी तीन करोड़ परिवारों तक ही नल से जल की पहुंच थी। बीते साढ़े तीन साल के प्रयासों से ही 11 करोड़ परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचने लगा है।
  • सिंचाई को लेकर भी देश में व्यापक काम हो रहा है, किसान को हर संभव मदद दी जा रही है।
  • जो छोटे किसान सरकारी मदद को तरसते थे, उन्हें भी सीधे मदद दी जा रही है।
  • भगवान देवनारायण ने गोसेवा को समाज के सशक्तिकरण का माध्यम बनाया, बीते कुछ साल में देश इस दिशा में भी आगे बढ़ा है।
  • देश में करोड़ो पशुओं के मुफ्त टीकाकरण का अभियान चल रहा है। पहली बार गोकल्याण के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button