MP Lok Sabha Election Results 2024 : प्रदेश की 29 सीटों पर खिला 'कमल'; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुबह से लगातार बढ़त बनाए थे। इसके बाद सभी सीटों पर एक करके रिजल्ट डिक्लेयर हो गया। इंदौर संसदीय सीट इस बार खासी चर्चा में रहा। वहीं कांग्रेस का अभेद गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में सेंध लगाने में भाजपा सफल रही।
इतना ही नहीं इस बार इंदौर में डबल रिकॉर्ड़ बने हैं। इदौर से बीजेपी के शंकर लालवानी 1008077 वोटों के अंतर से जीते और उनको 1226751 वोट मिले। जबकि नोटा के 218674 वोट भी कीर्तिमान में शामिल हुए।
MP में भाजपा ने रचा इतिहास
- इंदौर में डबल रिकॉर्ड़, बीजेपी के शंकर लालवानी 1008077 वोटों के अंतर से जीते, 1226751 वोट मिले लालवानी को, नोटा को मिले 218674 वोट भी हुए कीर्तिमान में शामिल, देखें VIDEO
- टीकमगढ़ से बीजेपी के डॉ. वीरेंद्र कुमार 403312 वोटों के विशाल अंतर से जीते, कांग्रेस के पंकज अहिरवार को हराया, वीरेंद्र कुमार को 71505 और पंकज अहिरवार को 311738 वोट मिले, देखें VIDEO
- मंडला से बीजेपी के फग्गनसिंह कुलस्ते 103846 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के ओंकार सिंह मरकाम को हराया, कुलस्ते को 751375 और मरकाम को 647529 वोट मिले।
- दमोह से बीजेपी के राहुल लोधी 406426 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के तरबर सिंह लोधी को हराया, राहुल को 709768 और तरबर को 303342 वोट मिले, देखें VIDEO
- गुना से बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 540929 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को हराया, सिंधिया को 923302 और यादवेंद्र को 382373 वोट मिले, देखें VIDEO
- सतना से बीजेपी के गणेश सिंह 84949 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह को हराया, गणेश सिंह को 459728 और कुशवाह को 374779 वोट मिले, देखें VIDEO
- धार से बीजेपी की सावित्री ठाकुर 218665 वोटों के अंतर से जीतीं, कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल को हराया, सावित्री को 794449 और मुवेल को 575784 वोट मिले, देखें VIDEO
- जबलपुर से बीजेपी के आशीष दुबे 486674 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के दिनेश यादव को हराया, दुबे को 790133 और यादव को 303459 वोट मिले, देखें VIDEO
- देवास से बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी 425225 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय को हराया, सोलंकी को 928941 और मालवीय को 503716 वोट मिले, देखें VIDEO
- खजुराहो से बीजेपी के वीडी शर्मा 541229 वोटों के अंतर से जीते, BSP के कमलेश कुमार को हराया, वीडी शर्मा को 772774 और कमलेश कुमार को 231545 वोट मिले, देखें VIDEO
- बालाघाट से बीजेपी की भारती पारधी 174512 वोटों के अंतर से जीतीं, कांग्रेस के सम्राट सारस्वत को हराया, भारती को 712660 और सम्राट को 538148 वोट मिले, देखें VIDEO
- छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुल नाथ 113618 वोटों के अंतर से हारे, बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने हराया, नकुल को 531120 और बंटी साहू को 644738 वोट मिले, देखें VIDEO
- रीवा से बीजेपी के जनार्दन मिश्रा 193374 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस की नीलम मिश्रा को हराया, जनार्दन मिश्रा को 477459 और नीलम मिश्रा को 284085 वोट मिले, देखें VIDEO
- बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उइके 379761 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के रामू टेकाम को हराया, उइके को 848236 और टेकाम को 468475 वोट मिले, देखें VIDEO
- सागर से बीजेपी की तला वानखेड़े 471222 वोटों के अंतर से जीतीं, कांग्रेस के गुड्डू राजा बुंदेला को हराया, वानखेड़े को 787979 और बुंदेला को 316757 वोट मिले, देखें VIDEO
- रतलाम से बीजेपी की अनीता नागर सिंह चौहान 207232 वोटों के अंतर से जीतीं, कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को हराया, अनीता चौहान को 795863 और भूरिया को 588631 वोट मिले, देखें VIDEO
- भोपाल से बीजेपी के आलोक शर्मा 501499 वोटों के अंतर से जीते, भोपाल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड किया अपने नाम, कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को हराया, आलोक शर्मा को 981109 और अरुण श्रीवास्तव को 479610 वोट मिले, देखें VIDEO
- होशंगाबाद से बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी 431696 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के संजय शर्मा को हराया, दर्शन सिंह को 812147 और संजय शर्मा को 380451 वोट मिले, देखें VIDEO
- मुरैना से बीजेपी के शिवमंगल सिंह तोमर 52530 वोटों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार को हराया, शिवमंगल सिंह को 515477 और सत्यपाल सिंह को 462947 वोट मिले, देखें VIDEO
- शहडोल से बीजेपी की हिमाद्री सिंह 397340 वोटों से जीतीं, कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को को हराया, हिमाद्री को 711143 और मार्को को 313803 वोट मिले, देखें VIDEO












