भोपालमध्य प्रदेश

मप्र स्थापना दिवस : मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- चौक-चौराहों पर जलाए जाएंगे दीपक, समस्‍त निकायों में होगी खेलकूद गतिविधियां

भोपाल। 1 नवंबर को मध्‍यप्रदेश का 67 वां स्‍थापना दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे सप्‍ताह विभिन्‍न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रत्‍येक निकाय में स्‍थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

3 नवंबर को प्रदेश के समस्‍त निकायों में अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्‍थलों पर प्रकाश व्‍यवस्‍था की जाएगी। बालिकाओं से संबंधित खेल गतिविधियों के आयोजन अनिवार्य रूप से किए जाएं।

महत्‍वपूर्ण स्‍थलों पर जलाए जाएं 67 दीपक

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर 2022 तक नगर, वार्ड व जोन में विभिन्‍न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विशेषकर 3 नवंबर को खेल एवं युवा कल्‍याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिला प्रशासन के सहयोग से नगरीय विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें स्‍वच्‍छता, सजावट, रंगोली केंद्रित गतिविधियां कराई जाएं।

महापुरुषों की प्रतिमाओं, ऐतिहासिक स्‍मारकों व प्रमुख बाजारों में सफाई कराई जाएं। प्रत्‍येक निकाय के महत्‍वपूर्ण स्‍थलों पर 67 दीपक जलाए जाएं। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में खेल एवं स्‍थानीय व्‍यंजनों की प्रति‍योगिताएं भी आरंभ की जाएंगी।

खेलकूद गतिविधियां कराएं : मंत्री सिंह

मंत्री सिंह ने इस कार्यक्रमों के संबंध में सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्‍येक वार्ड में अभियान के तौर पर साफ-सफाई कराने के साथ ही प्रदेश के विकास को रेखांकित करते हुए रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग आदि कार्यक्रम किए जाएं। साथ ही बालिकाओं से संबंधित खेल गतिविधियां बड़ी संख्‍या में अनिवार्य रूप से कराई जाएं। ये खेल गतिविधियां खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के समन्‍वय से आयोजित की जाएंगी।

क्षेत्र के नागरिकों को करें आमंत्रित : मंत्री सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्‍थापना दिवस मनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य लोगों को प्रदेश का इतिहास, वैभव, महत्‍व, विकास गाथा, महापुरुषों से परिचित कराने के साथ ही सभी को अपने प्रदेश से भावनात्‍मक रूप से संबद्ध करना है। ताकि यह जन-जन का आयोजन बन सके। मंत्री सिंह ने नगरीय निकायों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्‍त गतिविधियों और कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्‍य नागरिकों एवं आम नागरिकों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाएं।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज बोले- प्रकाशित खबरों पर तुरंत एक्शन लें, वरना मैं एक्शन लूंगा, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button