इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

प्रदेशभर में 2 घंटे लामबंद रहेंगे डॉक्टर्स, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में आ सकती है परेशानी

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के शासकीय डॉक्टरों के 7 संगठनों के द्वारा राज्य सरकारी स्वशासी चिकित्सा महासंघ के बैनर तले गुरुवार को प्रदेश के 52 जिलों में 7 हजार डॉक्टर विरोध स्वरूप 2 घंटे काम बंद कर प्रदर्शन करेंगे। सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर 17 फरवरी से पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सेवा बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।

डॉक्टर्स की यह है मांगें

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन सचिव अशोक ठाकुर ने बताया की मध्य प्रदेश में डॉक्टरों को काम करने लायक उचित वातावरण मिले, साथ ही प्रशासनिक दखलअंदाजी हटाई जाए और डॉक्टरों की पदोन्नति के साथ उपयोग में आने वाले संसाधनों की कमियों को पूरा करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है।

7 हजार डॉक्टर हड़ताल करेंगे

आंदोलन के पहले दिन काली पट्टी बांधकर सभी संगठनों द्वारा काम किया गया। वहीं, आंदोलन के दूसरे दिन 2 घंटे काम बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाएगी तो प्रदेश के सातों संगठन के 7000 से ज्यादा डॉक्टर्स-अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

इंदौर शहर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button