PlayBreaking News

MP Weather Update: घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, दिन में भी कंपकंपा रहे लोग, 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update: घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, दिन में भी कंपकंपा रहे लोग, 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम एक बार फिर शुरू हो गया है। 14 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे दिन में भी लोग कंपकंपा रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, जबलपुर, सतना, गुना, शिवपुरी, बालाघाट, सिवनी, उमरिया और उज्जैन में कोल्ड डे की की स्थिति देखने को मिल रही है।

14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी। कई शहरों में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

बर्फबारी के कारण प्रदेश में बढ़ रही ठंड

वर्तमान समय में  जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।  इधर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार अभी और तेज होगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है।            
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts