PlayBreaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने जापान में टेम्पल्स और कैसल का किया भ्रमण, क्योटो की धरोहरों से प्रेरणा लेकर प्रदेश के पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने जापान में टेम्पल्स और कैसल का किया भ्रमण, क्योटो की धरोहरों से प्रेरणा लेकर प्रदेश के पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन (31 जनवरी) क्योटो में कई मंदिरों-टूरिज्म स्पॉट का भ्रमण किया। सीएम ने क्योटो शहर में किंकाकु-जी यानी गोल्डन पवेलियन, निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो सहित कई वर्ल्ड हेरिटेज देखे। सीएम डॉ. यादव आज टूरिज्म स्पॉट देखने के साथ-साथ कई अहम बैठकें करेंगे।

निजो-जो कैसल का किया अवलोकन

सीएम डॉ. यादव ने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्य प्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना। इसके साथ ही, उन्होंने शेंजुशेंगेन्डो मंदिर में दर्शन किए, जो अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जापान और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक और औद्योगिक संबंध पहले से ही सुद्दढ़ हैं इन्हें और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशे जा रहे हैं, जिससे पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सके। सीएम ने कहा कि जापान की ऐतिहासिक संरचनाओं और उनके संरक्षण के अनुभव से सीखकर मध्य प्रदेश के पर्यटन और धरोहर स्थलों के विकास में नवाचार लाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरे को प्रदेश के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संर्वधन राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts