People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज
    ताजा खबर
    भोपाल

    MP By Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को ले गई पुलिस, सीएम मोहन यादव ने जनता से मतदान करने की अपील की

    Publish Date: 13 Nov 2024, 11:05 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    MP By-Election 2024। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र और सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आज (13 नवंबर) उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरुआत में 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले मतदाता केन्द्र पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि दोनों विधानसभा सीटों पर सवा पांच लाख से अधिक मतदाता हैं।

    लाइव अपडेट्स...

    बुधनी विधानसभा उपचुनाव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ ग्राम जैत में किया मतदान

    भाजपा प्रत्याशी रामनिवास ने किया मतदान

    विजयपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास ने अपने गांव सुनवई में बूथ क्रमांक 102 पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा- अबकी बार सिर्फ विकास का मुद्दा है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी को नजर बंद करने के सवाल पर रामनिवास ने कहा कि मुझे भी नजर बंद कर सकते हैं।

    बदलाव की संभावना - कांग्रेस प्रत्याशी

    बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मतदान से पहले माता, पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकले। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मतदान करने के बाद राजकुमार पटेल ने कहा कि इस बार बुधनी में बदलाव की संभावना है। [caption id="attachment_140610" align="aligncenter" width="600"] बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने किया मतदान, पत्नी भी साथ में रहीं मौजूद।[/caption]

    मतदान अवश्य करें – CM मोहन यादव

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से उपचुनाव में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स कर लिखा-बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि उपचुनाव में मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

    कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को ले गई पुलिस

    विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, उनका कहना है कि प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को वोट डालने से पहले ही पुलिस ले गई। हालांकि, इस मामले में कराहल टीआई भारत सिंह का कहना है कि “मुकेश मल्होत्रा को सुरक्षा की दृष्टि से साथ लिया गया है। उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही मतदान केंद्रों पर निरीक्षण कराया जाएगा।”

    पूर्व सीएम शिवराज की मतदाताओं से अपील

    बुधनी और विजयपुर के मतदाता बहनों और भाइयों, चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और मतदान हमारा परम कर्तव्य है। मैं भी अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहा हूं। आप भी अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और एक उपयुक्त प्रतिनिधि चुनें।

    बुधनी में 20 तो विजयपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में

    सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। वहीं श्योपुर जिले के विजयपुर में मुख्य तौर पर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों समेत यहां से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं।

    इसलिए हो रहे दोनों सीटों पर चुनाव

    वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत जीते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें इसके बाद राज्य में वन मंत्री बनाया गया। कुछ समय बाद उन्होंने विधानसभा से भी त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद विजयपुर विधानसभा सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा। वहीं बुधनी से 2023 का विधानसभा चुनाव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीते थे। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें सांसद पद का टिकट दिया, जिस पर जीत हासिल करने के बाद उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया। इसके चलते उन्होंने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

    विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र

    बैठक में दल पदाधिकारियों को बताया कि उप चुनाव के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की समीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर को एवं मतगणना 23 नवम्बर को होगी। वहीं चुनाव के लिए विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    विजयपुर एवं बुधनी में मतदाता

    • विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता, जिसमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष शामिल हैं। वहीं 2 थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।
    • बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    Peoples Update Special :MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    ‘वृषकर्मा’ में दिखेगा नागा का दमदार एक्शन अवतार :रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    जयपुर में हादसा :नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    रिटायर होना चाहता है सुपरहीरो :फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....