ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Budget 2023 : सलकनपुर में बनेगा श्री देवी महालोक, उज्जैन के श्री महाकाल लोक की तर्ज पर होगा निर्माण; 358 करोड़ से बनेंगे तीन और लोक

भोपाल। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं में इजाफा होने के बाद प्रदेश सरकार अब तीन और लोक बनवाने जा रही है। इसके लिए 358 करोड़ रुपए का बजट है।

महाकाल लोक से पर्यटन-रोजगार में उछाल

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण में बताया कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश के अन्य आस्था केंद्रों जैसे सलकनपुर में श्री देवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को भी डेवलप किया जाएगा। इसके लिए बजट में 358 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

तीर्थ स्थानों पर हेलिकॉप्टर सेवा होगी शुरू

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आगामी वित्तीय वर्ष में तीर्थयात्रियों को वायुयान से भी यात्रा कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु 50 करोड़ रुपए का प्रावधान है। प्रदेश में हवाई पट्टियों के विस्तार हेतु 80 करोड़ का प्रावधान है।

मंदिर पहुंचने के लिए हैं तीन रास्ते

सीहोर जिले के सलकनपुर में मां बिजासन देवी का मंदिर है। इस देवी मंदिर में हर साल नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मां बिजासन देवी मंदिर बहुत ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए 3 रास्ते हैं। एक रास्ता जहां सीढ़ी के द्वारा मंदिर तक जाता है, जिसमें 1451 सीढ़ियां हैं। वही दूसरा रास्ता सड़क मार्ग है, जहां से वाहनों द्वारा भी जा सकते हैं। वही तीसरा रास्ता रोप-वे के द्वारा भी मंदिर तक पहुंचता है।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023: डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, जानिए अन्नदाता की झोली में क्या-क्या आया…

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023: 200 युवाओं को भेजेंगे जापान, शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई प्रावधान

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : अप्रैल से MP की सड़कों पर नहीं चलेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, इनकी जगह आएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : शिवराज सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला खजाना, फर्स्‍ट आने वाली छात्राओं को मिलेगी ई-स्कूटी

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : बजट में कोई नया टैक्स प्रस्ताव नहीं, 1 लाख नई नौकरियां; हेलिकॉप्टर से तीर्थ दर्शन कराएगी MP सरकार

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : शिवराज सरकार लाई लाड़ली बहना योजना, कॉलेज टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी; प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं

संबंधित खबरें...

Back to top button