ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Budget 2023: 200 युवाओं को भेजेंगे जापान, शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई प्रावधान

भोपाल। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह बजट 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए का है। विधानसभा चुनाव से करीब 8 महीने पहले आए इस बजट में सरकार ने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया है। चुनावी लिहाज से कई नई लोक लुभावन नीतियों की घोषणा भी बजट में की गई है। बजट में युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई है।

बजट में युवाओं के लिए हुए ये ऐलान

  • सरकार ने MBBS की सीटें 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 कर दी हैं।
  • प्रदेश में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी। है। खास तौर पर 2 साल में 17000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
  • 6000 युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण मिलेगा।
  • 60 करोड़ अनुसूचित जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 60 करोड़ सेंशन।
  • मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 200 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार के लिए जापान भेजेगी।
  • 450 करोड़ रुपए से भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में स्किल पार्क विकसित होंगे।
  • 1,000 करोड़ रुपए की एप्रेन्टिसशिप योजना। इसके तहत युवाओं को उद्योगों में एप्रेन्टिसशिप के लिए स्टायपेंड राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • SC/ST/OBC, अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू वर्ग के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 252 करोड़ रुपए।

शिक्षा के क्षेत्र के लिए बजट में क्या है

  • प्रदेश के 06 इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं 06 पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी करवाई जाएगी। प्रदेश के 02 इंजीनियरिंग कॉलेजों तथा 05 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना किये जाने का लक्ष्य हैं।
  • संभागीय आई. टी. आई. में 32 प्रमुख ट्रेड में हर वर्ष लगभग 12 हजार प्रशिक्षाणर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • भारत सरकार द्वारा नव घोषित “पी.एम.श्री.” योजना के अंतर्गत प्रदेश के चिन्हित कुल 730 विद्यालयों में मूलभूत सुविधाए। शिक्षा के स्तर में सुधार के कार्य, भारत सरकार के सहयोग से किये जायेंगे। इस योजना अंतर्गत 277 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।
  • शिक्षा के लिए वर्ष 2023-24 में 38 हजार 375 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है, जो कि वर्ष 2022-23 से 5 हजार 532 करोड़ रुपए अधिक है।
  • 25 चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 400 करोड़ रु. का प्रावधान।
  • बेहतर शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य के लिए सीएम राइज स्कूलों के लिए 3 हजार 230 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • नर्सिंग कॉलेज योजना से मेडिकल कॉलेजिस में 810 बीएससी नर्सिंग, 300 पोस्ट बेसिक नर्सिंग की एक्स्ट्रा सीट्स होंगी।
  • MBBS सीट 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी। पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए 649 सीट्स बढ़कर 915 होंगी।
  • कॉलेजों की टॉपर छात्राओं को E-स्कूटी दी जाएगी। सिंगरौली में खनन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय खुलेगा।
  • ‘मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना’ शुरू होगी। 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को स्कूटी मिलेगी।

खेल विभाग के लिए

  • वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा भोपाल स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा।
  • स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग को 738 करोड़ का प्रावधान है। खेलों का पिछले साल से ज्यादा बजट रखा गया।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : अप्रैल से MP की सड़कों पर नहीं चलेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, इनकी जगह आएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : शिवराज सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला खजाना, फर्स्‍ट आने वाली छात्राओं को मिलेगी ई-स्कूटी

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : बजट में कोई नया टैक्स प्रस्ताव नहीं, 1 लाख नई नौकरियां; हेलिकॉप्टर से तीर्थ दर्शन कराएगी MP सरकार

ये भी पढ़ें: MP Budget 2023 : शिवराज सरकार लाई लाड़ली बहना योजना, कॉलेज टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी; प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं

संबंधित खबरें...

Back to top button