अन्यखेल

Khelo India : महेश्वर में धड़का हिंदुस्तान का दिल, मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन भी जीते दो गोल्ड मेडल

वर्ल्ड और एशियन चैंपियनशिप खेल चुकी भूमि ने जीता स्वर्ण, शिकारपुर के किसान पुत्र विशाल ने जीता गोल्ड

खरगोन। खेलो इंडिया-2022 (Khelo India- 2022) के अंतर्गत सहस्त्रधारा पर चल रही कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता में दूसरे दिन दोनों वर्ग में मप्र ने स्वर्ण पदक जीते हैं। प्राकृतिक जल धारा में पुरुष वर्ग में सीहोर के किसान पुत्र विशाल वर्मा ने कैनो में और मप्र खेल अकादमी की ओर से भूमि बघेल ने कयाक में स्वर्ण पदक जीते हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में कैनो और महिला वर्ग की कयाक प्रतियोगिताएं हुई। विशाल ने ट्रैक के पूरे 18 गेट 80.870 सेकेंड में और भूमि ने 18 गेट 90.060 सेकेंड में पार किए। पुरुष वर्ग में कर्नाटक के कार्तिक एस ने रजत, आंध्रप्रदेश के वेमुला कुमार ने कांस्य पदक जीता है। जबकि, आंध्रप्रदेश की नगिडी ग्यातरी ने रजत और महाराष्ट्र की जहान्वी रायकवार ने कांस्य पदक जीता है।

खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल दिलाने वाली भूमि वर्मा।

कभी न हार मानने वाली भूमि ने मप्र को दिलाया गोल्ड

मप्र खेल अकादमी को खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक दिलाने वाली भूमि का कहना है कि इस खेल में खासकर प्राकृतिक ट्रैक में ज्यादा पॉवर की आवश्यकता होती है। साथ ही हर खिलाड़ी के पास एक प्लान होना चाहिए व कभी भी गीव अप नहीं करना चाहिए। दिल्ली के आइके स्टेडियम के एक छोटे से पोंड में अपने खेल की शुरुआत करने वाली भूमि वर्ष 2019 से मप्र खेल अकादमी में खेल की तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। इसके बाद भूमि ने थाईलैंड के पटाया में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य मेडल पर अपना हक जमाया था। भूमि ने जर्मनी के ओशबर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी खेलने का अनुभव है।

किसान पुत्र विशाल ने भी दिलाया सोना

सीहोर के एक छोटे से गांव शिकारपुर के किसान परिवार के लाडले खिलाड़ी विशाल वर्मा ने खेलो इंडिया में स्वर्ण जीतकर प्रदेश सहित परिवार का नाम रोशन किया है। विशाल का कहना है कि अब तक महेश्वर में जो नेशनल स्तर की प्रतियोगिता हुई है। उनमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीते हैं। मंगलवार को नेशनल यूथ गेम्स खेलो इंडिया में भी गोल्ड जीतने से आत्म विश्वास बढ़ा है। अभी कक्षा 12वीं की तैयारी करने वाले विशाल वर्मा पिछले 4 वर्षों से मप्र खेल अकादमी में कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

विशाल वर्मा ने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीता।

इस दौरान विशाल ने 5 नेशनल और 1 इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए है। विशाल का कहना है महेश्वर का ट्रैक न सिर्फ भारत में बल्कि, अब तक उनके अनुभव के आधार पर एशिया का सबसे बढ़िया ट्रेक है। वर्ष 2022 में थाईलैंड के पटाया में हुई इंटरनेशनल कैनो स्लेलॅम में कृत्रिम ट्रेक में प्रतियोगिता हुई थी। जबकि महेश्वर की सहस्त्रधारा में पानी की गति स्थान और दूरी एकदम प्राकृतिक अहसास कराती है। जहां खिलाड़ियों को एक सुखद अनुभव होता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि ऐसी ट्रैक पर खेलो इंडिया-2022 का स्लेलॅम का गोल्ड जीता है। जहां उन्होंने 6वीं 7वीं और 8वीं नेशनल कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल्स प्राप्त किए हैं। विशाल ने वर्ष 2018 से 2022 के बीच खेली कई नेशनल प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड मेडल्स जीते हैं।

(इनपुट – कृष्णा सिंह)

ये भी पढ़ें: Khelo India Youth Games : नेशनल गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के एथलीट शौर्यजीत मलखंभ में गोल्ड जीतने को तैयार

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button