Mother Dairy Milk Price : अमूल के बाद अब मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, आज से ही लागू हुए नए दाम; यहां चेक करें नया रेट

Mother Dairy Milk Price : अमूल के बाद अब मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, आज से ही लागू हुए नए दाम; यहां चेक करें नया रेट
नई दिल्ली। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने भी आज (3 जून) से ही दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। कीमतों में बढ़ोतरी आज से ही प्रभावी हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि टोंड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़ाकर 56 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। अमूल ने भी दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

क्यों बढ़े दाम

डेयरी किसानों से कच्चे दूध की कंपनी की खरीद लागत में इजाफे के चलते मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही है। मदर डेयरी ने कहा है कि, पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद हमने नहीं बढ़ाए थे।

मदर डेयरी ने दूध के नए रेट (3 जून से प्रभावी)

दूध पुरानी कीमत प्रति लीटर नई कीमत प्रति लीटर
Token Milk 52 रुपए 54 रुपए
Toned Milk 54 रुपए 56 रुपए
Cow Milk 56 रुपए 58 रुपए
Full Cream Milk 66 रुपए 68 रुपए
Buffalo Milk 70 रुपए 72 रुपए
Double Toned Milk 48 रुपए 50 रुपए

अमूल ने भी आज से बढ़ाए दाम

इससे पहले अमूल ने भी 3 जून से दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपए/लीटर से बढ़कर 66 रुपए/लीटर हो जाएंगे। जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपए से बढ़कर 64 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब ये है कि MRP में 3-4% की इजाफा होगा।

यहां देखें रेट…

  • अमूल गोल्ड का 500ML का पैसा 32 से बढ़कर 33 रुपए का हो गया है।
  • अमूल ताजा की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपए प्रति 500Ml की गई है।
  • अमूल शक्ति के 500ml पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गई है।
  • अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध 26 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर हो गया है।
नई दरों को लेकर अमूल ने कहा कि, बढ़े हुए दाम सिर्फ 3-4% की बढ़ोतरी है, जो फूड इन्फ्लेशन से भी काफी कम है। फरवरी 2023 से दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए बढ़ोतरी जरूरी थी। दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कॉस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दामों में इजाफा किया गया है। पिछले साल अमूल के दूध संघों ने किसानों के दामों में औसतन 6-8% बढ़ोतरी की थी। अमूल की पॉलिसी के अनुसार, ग्राहकों के दिए 1 रुपए में से 80 पैसे दूध उत्पादन कर्ता को जाते हैं। ये भी पढ़ें- Amul Price Hike : महंगाई की मार! अमूल दूध के बढ़े दाम, इतने रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी; जानें नए रेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts