PlayBreaking News

मप्र विस का मानसून सत्र आज से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

अध्यक्ष तोमर ने लिया तैयारियों का जायजा
Follow on Google News
मप्र विस का मानसून सत्र आज से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल। मप्र विधानसभा का सोमवार से प्रारंभ हो रहा 19 दिवसीय मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। इस सत्र में जहां कांग्रेस नर्सिंग कॉलेज घोटाला, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के साथ हुई अत्याचार की घटनाओं को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है। वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा ने भी पलटवार की तैयारी की है। सत्र में भाजपा विधायक सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

विधानसभा सदस्यों ने मानसून सत्र के लिए चार हजार 287 प्रश्न पूछे हैं। इसमें दो हजार 108 तारांकित और दो हजार179 अतारांकित हैं। सूत्रों के अनुसार सर्वाधिक प्रश्न कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और स्थानीय विकास से जुड़े हैं। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया इस सत्र के दौरान 14 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान प्रश्नकाल पर ध्यानाकर्षण भी होगा।

3 जुलाई को बजट पेश होगा

मोहन सरकार का बजट तीन जुलाई को पेश किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट तीन लाख 68 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम बजट (लेखानुदान) पहले प्रस्तुत किया था। सरकार ने तय किया है कि पूर्व से संचालित किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा।

ये आएंगे प्रमुख विधेयक

विधानसभा में कई विधेयक पेश किए जाएंगे। इसमें गृह विभाग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनिवार्यता के लिए लोक सुरक्षा अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता मप्र संशोधन, उच्च शिक्षा विभाग विवि संशोधन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग नगर पालिका अधिनियम प्रस्तुत करेगा।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts