बिष्णुपुर में TMC पर बरसे मोदी :बोले- ममता यहां की बेटियों को धोखा दे रही, आदिवासी बहनों के साथ नफरत, महाजंगलराज जल्द खत्म होगा

उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर परिवार को आर्थिक सहायता देने और बिजली बिल कम करने का वादा भी किया। प्रधानमंत्री ने TMC पर आदिवासी समाज के अपमान का भी आरोप लगाया।
Follow on Google News
बोले- ममता यहां की बेटियों को धोखा दे रही, आदिवासी बहनों के साथ नफरत, महाजंगलराज जल्द खत्म होगा

बिष्णुपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बंगाल की बेटियों के साथ अन्याय कर रही है वे  नहीं चाहती कि महिलाएं अधिक संख्या में संसद तक पहुंचें।

TMC ने रोका महिला आरक्षण कानून- PM

मोदी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़ा कानून संसद में पास हो सकता था, लेकिन TMC ने इसे रोकने का काम किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिला सशक्तिकरण को BJP की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार देशभर में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Twitter Post

मोदी- ममता दीदी सरकारी योजनाओं में बाधा डाल रही

लेकिन बंगाल में राज्य सरकार के कारण इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार योजनाओं में बाधा डाल रही है और सिंडिकेट राज के जरिए लोगों के हक पर डाका डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज बंद है, Go Back Immediately...’ ईरानी सेना का भारतीय जहाज को आदेश, सामने आए Audio ने बढ़ाई चिंता

मोदी ने कहा कि अगर बंगाल में BJP की सरकार बनती है, तो महिलाओं को मुफ्त राशन, सस्ती गैस और बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने “डबल इंजन सरकार” का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास कार्य तेजी से होंगे।

TMC ने आदिवासी समाज का विरोध किया- PM

उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर परिवार को आर्थिक सहायता देने और बिजली बिल कम करने का वादा भी किया। प्रधानमंत्री ने TMC पर आदिवासी समाज के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति देने वाली BJP है, लेकिन TMC ने इसका विरोध किया और उनका अपमान किया। मोदी ने दावा किया कि यह मुद्दा आदिवासी समाज नहीं भूलेगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi Live : "हर रुकावट को हम खत्म करके रहेंगे" देश की अधिकतर चुनौतियों की जिम्मेदार कांग्रेस, नारी अपमान कभी नहीं भूलती

DMK के काले कारनामे लोगों के सामने हैं

इससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रैली के दौरान मोदी ने द्रवितमिड़म मुन्नेत्र कझगम (DMK) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि DMK की राजनीति परिवार द्वारा, परिवार के लिए चलती है, जहां सत्ता और संसाधन एक ही परिवार के नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब DMK के काले कारनामों को समझ चुकी है और बदलाव चाहती है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की : कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

कोलकाता में कांस्टेबल सस्पेंड

इसी बीच चुनावी माहौल में अन्य घटनाएं भी सामने आईं। कोलकाता में एक पुलिस कांस्टेबल को पोस्टल वोटिंग के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में सस्पेंड किया गया। चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में सख्ती बढ़ा दी है। वहीं अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।

मोदी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि आने वाले चुनाव “नया इतिहास बनाएंगे और 4 मई के नतीजे TMC के भयकाल के अंत और BJP के सेवाकाल की शुरुआत साबित होंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts