PlayBreaking News

मोदी ने बाइडेन की पत्नी को गिफ्ट में दिया 17 लाख का हीरा, लेकिन नहीं कर सकतीं उपयोग

Follow on Google News
मोदी ने बाइडेन की पत्नी को गिफ्ट में दिया 17 लाख का हीरा, लेकिन नहीं कर सकतीं उपयोग

वाशिंगटन। साल 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन को कई तोहफे मिले, लेकिन सबसे खास गिफ्ट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मोदी ने जो गिफ्ट दिया है, वह 7.5 कैरेट का हीरा है। उस समय इसकी कीमत करीब 20 हजार डॉलर यानी 17 लाख 15 हजार रुपए के आसपास थी। हालांकि, इसके बावजूद बाइडेन की पत्नी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। वह हीरा व्हाइट हाउस के पूर्वी क्षेत्र में आधिकारिक उपयोग के लिए रख दिया गया है।

यह हीरा लैब विकसित है, जो सूरत में उत्पादित और पॉलिश किया गया है। बता दें, 20 जनवरी को ट्रंप की शपथ से पहले ही बाइडेन के कार्यालय छोड़ने के बाद यह हीरा राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दिया जाएगा। बता दें, अमेरिकी कानून के मुताबिक अमेरिकी की फर्स्ट फैमिली को विदेशी नेताओं से 480 डॉलर से अधिक महंगा तोहफा मिलता है, तो उसकी घोषणा करनी होती है।

जिल बाइडेन को उपयोग करना है तो खरीदना होगा

रिपोर्ट के अनुसार अगर मामूली उपहार हैं तो उन्हें व्यक्तिगत उपयोग के लिए रखा जा सकता है, लेकिन जो महंगी वस्तुएं गिफ्ट में मिलती हैं, उन्हें आमतौर पर राष्ट्रीय अभिलेखागार में रख दिया जाता है या आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे में एक ऑप्शन होता है कि जिसे वह गिफ्ट मिला है, वह अमेरिकी सरकार से उसे खरीद सकता है। यानी अगर जिल चाहें तो उनके पास इस कीमती हीरे को खरीदने का विकल्प जरूर है। बता दें, जिल को दूसरा सबसे महंगा तोहफा अमेरिका में यूके्रन के राजदूत ने ब्रोच दिया था, जिसकी कीमत 14,063 डॉलर बताई गई है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts