विधायक रामेश्वर शर्मा फिर उतरे सड़क पर, कोलार सिक्स लेन और दानिशकुंज फोरलेन का देखा काम, पुराने सर्वधर्म ब्रिज को जल्द खोलने को कहा

विधायक रामेश्वर शर्मा फिर उतरे सड़क पर, कोलार सिक्स लेन और दानिशकुंज फोरलेन का देखा काम, पुराने सर्वधर्म ब्रिज को जल्द खोलने को कहा
भोपाल। राजधानी के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। शनिवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। सूरज निकलने के साथ ही हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन और दानिशकुंज-शाहपुरा फोरलेन सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण के लिए एक बार फिर सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने करीब 4 घंटे तक पैदल चलकर सड़कों का जायजा लिया।

सड़क निर्माण का अंतिम चरण

दरअसल, कोलार सिक्स लेन सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में है। सुबह 7 बजे से विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, बिजली कंपनी और पुलिस प्रशासन समेत कई विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। https://www.youtube.com/shorts/99nKAc5WJqo?feature=share%3F2

पुराने सर्वधर्म ब्रिज को जल्द खोलने को कहा

विधायक ने सर्वधर्म पुल और सर्वधर्म कॉलोनी के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने सर्वधर्म ब्रिज को जल्द खोलने और स्ट्रीट लाइटों को चालू करने की बात पर जोर दिया। जहां भी खामियां नजर आईं, वहां उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। लगभग 4 घंटे तक पैदल चलकर उन्होंने दोनों सड़कों का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें- चीता प्रोजेक्ट को फिर नुकसान! गांधीसागर में प्रोजेक्ट के लिए बनाए बाड़े में लगी आग… दो घंटे बाद काबू पाया जा सका
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts