ताजा खबरराष्ट्रीय

Mizoram Election Result 2023 : मिजोरम में ZPM की सरकार… जीतीं 27 सीटें, सत्ताधारी MNF को 10, BJP को 2 और कांग्रेस को मिली एक सीट

इंफाल। मिजोरम में सत्ता परिवर्तन हुआ है। 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 10 सीटों पर सिमट गई। भाजपा को 2 और कांग्रेस को एक सीट मिली। वहीं CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया।

Mizoram Election Result Update

State ZPM MNF  BJP Congress 
Mizoram 27 10 02 01

चुनाव आयोग के रुझान

इसी सीट पर जीती ZPM

क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र विजयी अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
1 कोलासिब(5) LALFAMKIMA 8657 1169 3/3
2 चालफिल्‍ह(8) LALBIAKZAMA 6637 1833 3/3
3 तावी(9) Prof. Lalnilawma 6991 1552 3/3
4 उत्‍तरी आइजॉल-i(10) Vanlalhlana 10772 5485 3/3
5 उत्‍तरी आइजॉल-ii(11) Dr. VANLALTHLANA 11040 6507 3/3
6 उत्‍तरी आइजॉल-iii(12) K. SAPDANGA 6783 1870 3/3
7 पूर्वी आइजॉल-i(13) LALTHANSANGA 10727 2101 3/3
8 पूर्वी आइजॉल-ii(14) B. LALCHHANZOVA 7289 2756 3/3
9 पश्चिमी आइजॉल-i(15) TBC Lalvenchhunga 11872 4667 3/3
10 पश्चिमी आइजॉल-ii(16) Lalnghinglova Hmar 10398 4819 2/2
11 पश्चिमी आइजॉल-iii(17) V. L. ZAITHANZAMA 9202 4582 2/2
12 दक्षिण आइजॉल-i(18) C. LALSAWIVUNGA 9124 3625 3/3
13 दक्षिण आइजॉल-ii(19) Lalchhuanthanga 9117 1639 4/4
14 दक्षिण आइजॉल-iii(20) Baryl Vanneihsangi 9370 1414 3/3
15 लेंगटोंग(21) F.RODINGLIANA 6171 47 3/3
16 तुईचांग(22) W CHHUANAWMA 6988 909 2/2
17 चम्‍फाई उत्‍तर(23) H. GINZALALA 7134 710 4/4
18 चम्‍फाई दक्षिण(24) Lt Col. CLEMENT LALHMINGTHANGA 7323 329 4/4
19 सेरछिप(26) LALDUHOMA 8314 2982 4/4
20 तुइकुम(27) P.C. VANLALRUATA 7136 2161 5/5
21 हरांगतुर्जो(28) LALMUANPUIA PUNTE 6280 1255 5/5
22 तुईपुई दक्षिण (29) Jeje Lalpekhlua 5468 135 3/3
23 लुंगलेई उत्‍तर(30) V. MALSAWMTLUANGA 7369 1975 4/4
24 लुंगलेई पूर्व(31) LALRINPUII 5641 1646 5/5
25 लुंगलेई पश्चिम(32) T. LALHLIMPUIA 5029 1282 4/4
26 लुंगलेई दक्षिण(33) LALRAMLIANA PAPUIA 6531 1226 5/5
27 लावंगत्‍लाई पूर्व(38) Dr. Lorrain Lalpekliana Chinzah 10072 2101 4/4

इन सीटों पर जीती MNF

क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र विजयी अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
1 हाछेक(1) ROBERT ROMAWIA ROYTE 5705 306 6/6
2 मामित(3) H. LALZIRLIANA 7167 1792 7/7
3 तुईरिअल(4) K. LALDAWNGLIANA 6610 13 3/3
4 सेरलुई(6) LALRINSANGA RALTE 7242 906 3/3
5 तुईवावल(7) Lalchhandama Ralte 6501 2019 3/3
6 तुईपुई पूर्व (25) Ramthanmawia 6075 160 4/4
7 थोरांग(34) R. Rohmingliana 4141 62 4/4
8 तुईपुई पश्चिम(35) PROVA CHAKMA 7167 711 5/5
9 तुइचावंग(36) Rasik Mohan Chakma 13346 651 5/5

इन सीटों पर जीती BJP

क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र विजयी अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
1 सैहा(39) Dr. K. Beichhua 6740 616 5/5
2 पालक(40) K. HRAHMO 6064 1241 6/6

इन सीटों पर जीती कांग्रेस

क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र विजयी अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
1 लावंगत्‍लाई पश्चिम(37) C. Ngunlianchunga 11296 432 6/6

लालदुहोमा हैं जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा हैं। लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं, जो पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा है, इससे पहले 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं। दिल्ली में AAP जैसी घटना की ही तरह एक आंदोलन से इस पार्टी का जन्म हुआ था। इसके अधिकांश उम्मीदवार युवा हैं और 50 वर्ष से कम उम्र के हैं, जो शहरी क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं।

2018 में एमएनपी ने कांग्रेस को किया था सत्ता से बाहर

मिजोरम में हुए 2018 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के घटक एमएनएफ ने 26 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। जेडपीएम 8 सीटों पर विजयी हुई थी, जबकि कांग्रेस केवल 5 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि 2013 में उसे 34 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस ने सभी सीटों, भाजपा 23 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है और आम आदमी पार्टी (आप) ने चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। इसके अलावा 27 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें- Mizoram Assembly Elections 2023 : मिजोरम में 174 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 77.73% लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

संबंधित खबरें...

Back to top button