ताजा खबरराष्ट्रीय

इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, वापस लौटा विमान; इमरजेंसी लैंडिंग हुई

नई दिल्ली। विमानों में तकनीकी खराबी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट की इंजन में अचानक खराबी आने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) घटना की जांच करने के बाद बयान जारी करेगा।

इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6E 2134 ने दोपहर 2:10 बजे IGI एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि पायलट ने एयर ट्रैफिर कंट्रोलर (ATC) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटने के निर्देश मिले। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

हालांकि, यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइंस ने खेद जताया था।

ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री समेत 150 यात्री थे सवार, डिब्रूगढ़ जाते समय आई तकनीकी खराबी

ये भी पढ़ें- Indigo Flight : अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान, सामने आई ये बड़ी वजह

संबंधित खबरें...

Back to top button