Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mithi River Desilting Fraud Case : ED के सामने पेश हुए डीनो मोरिया, दर्ज करवाया बयान; भाई सेंटिनो भी जांच के घेरे में

Follow on Google News
Mithi River Desilting Fraud Case : ED के सामने पेश हुए डीनो मोरिया, दर्ज करवाया बयान; भाई सेंटिनो भी जांच के घेरे में
Mithi River Desilting Fraudबॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया गुरुवार (19 जून) सुबह 10:30 बजे साउथ मुंबई के बलार्ड स्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्हें मीठी नदी घोटाले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। एक दिन पहले बुलाने के बावजूद डीनो बुधवार को पेश नहीं हुए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया।

भाई सेंटिनो भी पहुंचे साथ, दोनों से हो रही पूछताछ

डीनो के साथ उनके भाई सेंटिनो मोरिया भी ED दफ्तर पहुंचे। दोनों भाई इस मामले में जांच के दायरे में हैं। ED को डीनो मोरिया के कुछ आर्थिक लेन-देन की जानकारी मिली है, जो मीठी नदी घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के साथ हुए थे। इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है। देखें VIDEO....

65 करोड़ का सफाई घोटाला

मीठी नदी की सफाई के नाम पर BMC ने भारी रकम खर्च की थी। सफाई के लिए मशीनें कोच्चि की मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से मंगाई गई थीं। जांच में सामने आया कि BMC के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के कुछ अधिकारी, केतन कदम और जय जोशी के साथ मिलकर इस सफाई प्रोजेक्ट में 65 करोड़ रुपए का घोटाला कर बैठे।

कॉल रिकॉर्ड्स से जुड़ा डीनो मोरिया का नाम

ED को शक है कि डीनो मोरिया और मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि आर्थिक लेन-देन भी हुआ है। केतन के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच में डीनो और उनके भाई सेंटिनो के नंबर बार-बार सामने आए। इन्हीं सब बिंदुओं पर अब उनसे विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ और रेड

इससे पहले 6 जून को ED ने डीनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। 12 जून को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अब दोबारा उनसे स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। इस केस में मुंबई और कोच्चि के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है।

फिल्मी करियर में भी सक्रिय, चर्चित सीरीज और फिल्में कर रहे डीनो

जहां एक ओर डीनो मोरिया जांच एजेंसियों के सवालों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका फिल्मी करियर भी सक्रिय है। वे हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नवाब सलाउद्दीन की भूमिका में नजर आए। जल्द ही वे मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी दिखाई देंगे। डीनो ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2000 की हिट फिल्म 'राज' से मिली।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts